पुराने लखनऊ में एलडीए की ‘ऐशबाग स्क्वायर’ सौगात, 27 मंजिला टावरों में मिलेंगे 384 लग्जरी फ्लैट्स

Sandesh Wahak Digital Desk: पुराने लखनऊ में घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) एक शानदार सौगात लेकर आया है। अब ऐशबाग के प्राइम लोकेशन पर अब 27 मंजिला आलीशान अपार्टमेंट्स सिर उठाएंगे। जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ लग्जरी लाइफस्टाइल का अनुभव मिलेगा।

पुराने लखनऊ में एलडीए की 'ऐशबाग स्क्वायर' सौगात, 27 मंजिला टावरों में मिलेंगे 384 लग्जरी फ्लैट्स

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शहर के ऐशबाग क्षेत्र में ‘ऐशबाग स्क्वायर’ नाम से एक भव्य आवासीय परियोजना को मंजूरी दे दी है। ऐशबाग मिल रोड पर बनने वाला यह अपार्टमेंट उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो पुराने लखनऊ की रूह से जुड़े रहकर भी मॉडर्न सुविधाओं के बीच रहना चाहते हैं।

पुराने लखनऊ में एलडीए की 'ऐशबाग स्क्वायर' सौगात, 27 मंजिला टावरों में मिलेंगे 384 लग्जरी फ्लैट्स

लोकेशन ऐसी कि सब कुछ मिले करीब

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी कनेक्टिविटी है। यह घनी आबादी वाले पुराने लखनऊ में बनेगा, जहां वर्तमान में नई आवासीय योजनाएं बहुत कम हैं। यहां से चारबाग रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और शहर के मशहूर बाजार नाका, अमीनाबाद और आलमबाग बेहद नजदीक होंगे। एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि ऑनलाइन डिमांड सर्वे में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद ही इस 27 मंजिला प्रोजेक्ट पर मुहर लगाई गई है।

आधुनिक सुविधाएं और भव्य फ्लैट्स

4 आलीशान टावर: लगभग 17,910 वर्गमीटर के बड़े दायरे में 27 मंजिला चार टावर खड़े किए जाएंगे।

3 BHK + स्टडी: कुल 384 लग्जरी फ्लैट्स होंगे, जिनमें से प्रत्येक का क्षेत्रफल करीब 1900 वर्गफिट होगा।

कीमत: इन लग्जरी फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 1.11 करोड़ रुपये तय की गई है।

प्रीमियम सुविधाएं: सोसाइटी के अंदर क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, जिम, पार्क और बच्चों के लिए प्ले-एरिया होगा। साथ ही 600 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग और 24 घंटे पावर बैकअप की सुविधा मिलेगी।

पुराने लखनऊ में एलडीए की 'ऐशबाग स्क्वायर' सौगात, 27 मंजिला टावरों में मिलेंगे 384 लग्जरी फ्लैट्स

रजिस्ट्रेशन और भुगतान की जानकारी

तारीख: फ्लैटों के लिए पंजीकरण 29 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा।

प्रक्रिया: पंजीकरण पूरी तरह पारदर्शी होगा और केवल एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकेगा।

पंजीकरण शुल्क: अनुमानित मूल्य का 5% (आरक्षित वर्ग के लिए 2.5%) शुल्क जमा करना होगा।

लॉटरी: फ्लैटों का आवंटन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा।

समय सीमा और छूट

विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को 3 साल में बनाने का लक्ष्य है और 5 साल के भीतर आवंटियों को कब्जा मिल जाएगा। खरीदारों को 36 महीनों की किश्तों में भुगतान की सुविधा मिलेगी। वहीं, जो लोग 45 से 90 दिनों के भीतर पूरा भुगतान कर देंगे, उन्हें 4 से 6 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।

Also Read: Lucknow News: PGI इलाके में बेकाबू ट्रेलर का कहर, भागने की कोशिश में कई गाड़ियों को रौंदा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.