केंद्रीय विश्वविद्यालय में निकली भर्ती, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई
Sandesh Wahak Digital Desk: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजीव गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (RGU), अरुणाचल प्रदेश ने सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, एमटीएस (सफाईवाला), डाटा एंट्री ऑपरेटर और हैंडीमेन के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक तय की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
-
एमटीएस सफाईवाला, ड्राइवर और हैंडीमेन – 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
(ड्राइवर और हैंडीमेन के लिए वैलिड कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है) -
सिक्योरिटी गार्ड – 12वीं पास और संबंधित फील्ड में अनुभव होना चाहिए।
-
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) – ग्रेजुएट उम्मीदवार जिनके पास कंप्यूटर एप्लीकेशन का 6 महीने का अनुभव हो।
सैलरी और चयन प्रक्रिया
-
सैलरी – ₹14,294 से ₹18,834 प्रति माह।
-
भर्ती का प्रकार – कॉन्ट्रैक्चुअल (6 महीने के लिए)।
-
चयन – परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
-
आवेदन शुल्क – ₹100।
आवेदन कैसे करें?
-
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन से डाउनलोड करना होगा।
-
मांगी गई सभी जानकारियां भरें – पता, योग्यता, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि।
-
हालिया पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाकर साइन करें।
-
सभी दस्तावेजों के साथ फॉर्म को स्कैन करके ntrecruitments@rgu.ac.in पर ईमेल करें।
-
इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को राजीव गांधी विश्वविद्यालय, अरुणाचल प्रदेश में उपस्थित होना होगा।
विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट new.rgu.ac.in विजिट करें
Also Read: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का ऐलान, आयूब खान ने की नई फिल्म शुभ संगम की घोषणा

