यूपी पुलिस में बंपर भर्तियां: 32,679 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी, आज से आवेदन शुरू
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने ‘आरक्षी नागरिक पुलिस’ (Constable) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कुल 32,679 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
आवेदन शुरू होने की तिथि: 31 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in या upprpb.in
OTR पंजीकरण अनिवार्य
इस बार भर्ती प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। बिना OTR पंजीकरण के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतः अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पहले अपना OTR प्रोफाइल तैयार कर लें।
पात्रता और चयन प्रक्रिया
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानक, और चयन प्रक्रिया के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञप्ति उपलब्ध है। परीक्षा नियंत्रक ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Also Read: 1 जनवरी से लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव, कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी

