Relaince स्थापित करेगी दुनिया का सबसे बड़ा AI डाटा सेंटर, जानिए कहां बनेगा

Sandesh Wahak Digital Desk : मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डाटा सेंटर बनाने की योजना बना रही है। यह कदम देश में AI परिदृश्य में कंपनी के प्रयास में एक और बड़ा कदम है। महत्वाकांक्षी परियोजना गुजरात के जामनगर में स्थित होगी।

बताया जा रहा है कि इस महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए रिलायंस AI तकनीक में अग्रणी वैश्विक कंपनियों में से एक एनवीडिया से AI सेमीकंडक्टर खरीद रही है।

माइक्रोसॉफ्ट को भी पीछे छोड़ देगी रिलायंस 

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ती AI मांग को भुनाने के लिए इस डाटा सेंटर की क्षमता 3 गीगावाट होगी। इसके सामाने वर्तमान में वर्जीनिया में माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़े डाटा सेंटर भी बौना पड़ जाएगा, जिसकी क्षमता 600 मेगावाट है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस परियोजना की लागत करीब 20 से 30 अरब डॉलर (करीब 1,700-2,600 अरब रुपये) के बीच हाेने का अनुमान है। इस प्लांट में सौर, हाइड्रोजन और पवन ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा।

कब से चल रही थी तैयारी ?

इस डाटा सेंटर को लेकर सुगबुगाहट अक्टूबर, 2024 में एनवीडिया AI समिट में शुरू हो गई थी, जब रिलायंस और एनवीडिया भारत में AI बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए साझेदारी की घोषणा की थी।

अमेरिकी कंपनी ने कहा था कि वह रिलायंस द्वारा बनाए जा रहे एक गीगावाट डाटा सेंटर के लिए अपने ब्लैकवेल AI प्रोसेसर की आपूर्ति करेगी। पिछले साल सितंबर में दोनों के बीच AI सुपर कंप्यूटर विकसित करने के लिए भी हाथ मिलाया था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.