सिद्धार्थनगर पुलिस प्रशासन में फेरबदल, 8 थानाध्यक्षों को मिली नई जिम्मेदारी
Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थनगर जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शनिवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने 8 थानाध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला किया है, और सभी को तत्काल अपनी नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।
जानिए किसे कहाँ भेजा गया?
- गौरव सिंह को ढेबरुआ से बाँसी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
- बाँसी के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को शोहरतगढ़ भेजा गया है।
- चुनाव सेल से राजेश कुमार को चिल्हिया का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
- अपराध शाखा के रविन्द्र सिंह को चुनाव सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- मिश्रौलिया थाने से नारायण लाल श्रीवास्तव को ढेबरुआ का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
- चिल्हिया के थानाध्यक्ष रामदेव को त्रिलोकपुर भेजा गया है।
- कपिलवस्तु के बृजेश सिंह को मिश्रौलिया और त्रिलोकपुर के थानाध्यक्ष विपिन प्रकाश सिंह को कपिलवस्तु का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि यह फेरबदल अपराध नियंत्रण और जन समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि थानों के कामकाज की लगातार समीक्षा की जाएगी और प्रदर्शन के आधार पर भविष्य में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

