Review Of Movie ‘Mrs.’ :’मिसेज’ में सान्या मल्होत्रा ने किया दमदार एक्टिंग, फिल्म में किया पितृसत्ता पर प्रहार, यहां जानें खास बातें

Review Of Movie ‘Mrs.’: आज के दौर में महिला केंद्रित फिल्मों में न केवल महिलाओं के टैलेंट और आधुनिक जीवन को दिखाया जाता है, बल्कि उनके संघर्षों और अधिकारों पर भी जोर दिया जाता है। जी5 की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मिसेज’ इसी श्रेणी में आती है। यह फिल्म केवल फेक फेमिनिज्म की सीमाओं को तोड़ने का प्रयास नहीं करती, बल्कि यह भी बताती है कि एक महिला के लिए अपने जीवन के फैसले खुद लेने का क्या महत्व है।

यह फिल्म मलयालम सुपरहिट ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ का बॉलीवुड रीमेक है, जिसमें सान्या मल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन समाज के उन रूढ़िवादी सोच पर आधारित है जो महिलाओं को केवल घर और किचन तक सीमित रखने की वकालत करते हैं। सान्या मल्होत्रा ने ऋचा का किरदार निभाया है, जो एक साधारण गृहिणी से अपने जीवन को नई दिशा देने वाली सशक्त महिला बनती है।

कहानी की झलक

फिल्म की कहानी ऋचा (सान्या मल्होत्रा) और दिवाकर (निशांत दहिया) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। एक नए शादीशुदा जोड़े के रूप में ऋचा अपने पति के घर की जिम्मेदारियों में ढलने की कोशिश करती है, लेकिन थकावट और घुटन महसूस करने लगती है। अंततः वह घर छोड़कर एक स्कूल डांस टीचर बन जाती है और अपने सपनों को पूरा करती है। वहीं, उसका पति दूसरी शादी कर लेता है।

फिल्म की खासियत

1 घंटे 40 मिनट की इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग एक घर के भीतर की गई है, जिसमें 90% सीन किचन में फिल्माए गए हैं। फिल्म के हर सीन में भारतीय महिलाओं की कहानियों को नए अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है।

Also Read: जाह्नवी कपूर-वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज टली, शूटिंग भी आगे खिसकी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.