Rinku Singh–Priya Saroj Wedding: कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सामने आई तारीख, बड़े भाई ने दिया अपडेट

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है।

दोनों की शादी की संभावित तारीख सामने आ गई है। रिंकू सिंह के परिवार ने स्पष्ट किया है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के समाप्त होने के बाद दोनों विवाह बंधन में बंधेंगे।

परिवार के मुताबिक, टी-20 वर्ल्ड कप फरवरी में शुरू होकर मार्च के पहले सप्ताह में समाप्त होगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल 2026 में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी हो सकती है।

Rinku Singh–Priya Saroj Wedding

पहले क्यों टलती रही शादी की तारीख?

शादी की तारीख तय न हो पाने के पीछे दोनों की व्यस्तताएं बड़ी वजह रही हैं। जहां एक ओर सांसद प्रिया सरोज को संसद सत्रों और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना पड़ता है।

वहीं, रिंकू सिंह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट मैचों के चलते लगातार दौरे पर रहते हैं। इसी कारण शादी की तारीख बार-बार आगे बढ़ती रही।

बड़े भाई ने दी शादी को लेकर पुष्टि

रिपोर्ट के अनुसार, रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू लेफ्टी ने बताया कि शादी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ही होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अलीगढ़ में रिंकू सिंह की जर्सी नंबर 35 के नाम पर एक नई क्रिकेट अकादमी खोलने की तैयारी की जा रही है।

जून 2025 में हुई थी सगाई

गौरतलब है कि 8 जून 2025 को लखनऊ के एक भव्य होटल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हुई थी। इस समारोह में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, अभिनेत्री एवं सांसद जया बच्चन समेत कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शामिल हुई थीं।

सगाई समारोह के दौरान दोनों ने जमकर जश्न मनाया था, वहीं प्रिया सरोज के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे और लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था।

सगाई के बाद से ही दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं तेज थीं। अब परिवार की ओर से आए इस अपडेट के बाद फैंस और शुभचिंतक रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Also Read: PSL New Teams: IPL के 5 खिलाड़ियों की कुल सैलरी से भी कम कीमत में बिकीं PSL की दो नई टीमें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.