Vijay Hazare Trophy: T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलते ही गरजा रिंकू सिंह का बल्ला, जड़ दिए 3 अर्धशतक

Sandesh Wahak Digital Desk: विजय हजारे ट्रॉफी में रिंकू सिंह का शानदार फॉर्म थमने का नाम नहीं ले रहा है। T20 वर्ल्ड कप 2026 की भारतीय टीम में चयन के बाद रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपने बल्ले से धमाका किया है।

बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले में रिंकू ने कप्तानी पारी खेलते हुए 67 गेंदों पर 63 रन बनाए और टूर्नामेंट में लगातार तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर दर्ज किया।

29 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में रिंकू सिंह ने 63 रनों की पारी में 3 छक्के और 2 चौके लगाए। उन्होंने 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

यह विजय हजारे ट्रॉफी में उनका लगातार तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर रहा। इससे पहले 26 दिसंबर को उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ नाबाद 106 रन बनाए थे, जबकि 24 दिसंबर को हैदराबाद के खिलाफ 67 रनों की अहम पारी खेली थी।

Rinku Singh

चयन के बाद और निखरा खेल

गौरतलब है कि रिंकू सिंह के ये तीनों फिफ्टी प्लस स्कोर T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में चयन के बाद आए हैं। भारतीय टीम की घोषणा 20 दिसंबर को हुई थी, जबकि विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज 24 दिसंबर से हुआ।

टूर्नामेंट में अब तक खेले गए तीन मैचों की तीन पारियों में रिंकू सिंह 236 रन बना चुके हैं, जिससे वह यूपी की बल्लेबाजी के सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरे हैं।

कप्तान के रूप में भी आगे से नेतृत्व

रिंकू सिंह न सिर्फ बल्लेबाजी में, बल्कि कप्तान के तौर पर भी टीम को आगे से लीड करते नजर आ रहे हैं। मुश्किल परिस्थितियों में उनकी संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी यूपी की टीम के लिए निर्णायक साबित हो रही है।

क्रुणाल पंड्या के खिलाफ दिखाया दम

बड़ौदा के खिलाफ अपनी पारी के दौरान रिंकू सिंह ने छह गेंदबाजों का सामना किया, जिनमें हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या भी शामिल थे।

रिंकू ने क्रुणाल की 19 गेंदों पर 27 रन बटोरे और अपनी पारी में लगाए गए तीन छक्कों में से दो छक्के उन्हीं के खिलाफ जड़े।

Also Read: Year Ender 2025: इस साल ‘हिटमैन’ ने तोड़े 50 बड़े रिकॉर्ड, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.