Rise and Fall 2: शहजाद पूनावाला की अधूरी मोहब्बत का किस्सा, बोले- शादी होती तो उसी से करता

Entertainment News: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ रहे शहजाद पूनावाला इन दिनों चर्चा में हैं।

राजनीतिक बहसों में अपने तीखे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले शहजाद शो में भी खुलकर अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं।

इसी बीच उनका एक पुराना पॉडकास्ट इंटरव्यू फिर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और शादी को लेकर बात की थी।

शहजाद ने बताया था कि कॉलेज के दिनों में उन्हें किसी लड़की से प्यार हुआ था।

हालांकि, यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका। उन्होंने कहा था कि उनका प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया और वह उस रिश्ते की पूरी कहानी सार्वजनिक नहीं करना चाहते।

शहजाद ने कहा था कि अगर वह शादी करते तो उसी लड़की से करते, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

उनके मुताबिक, इसके बाद उन्होंने प्यार और शादी से जुड़े अध्याय को अपनी जिंदगी में बंद कर दिया।

बोले- शादी करने का इरादा नहीं

शादी के सवाल पर शहजाद ने कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहते। उन्होंने अपनी जीवनशैली और विचारों का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके लिए संगठन, विचार और देश के प्रति समर्पण प्राथमिकता रहे हैं।

शहजाद पूनावाला लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह कांग्रेस से जुड़े रहे और बाद में बीजेपी में शामिल हुए।

बीजेपी के प्रवक्ता के तौर पर भी उन्होंने जिम्मेदारी संभाली। ‘राइज एंड फॉल 2’ में शामिल होने से पहले उन्होंने अपने राजनीतिक पदों से इस्तीफा दे दिया था।

शहजाद के मुताबिक, राजनीति में सक्रिय पद छोड़ने के बावजूद उनकी वैचारिक प्रतिबद्धताएं बरकरार हैं।

Also Read: ‘कंगना अब मजाक बनकर रह गई हैं’, राजीव मसंद बोले- मुझे ‘क्वीन’ वाली एक्ट्रेस की याद आती है

Get real time updates directly on you device, subscribe now.