Rise and Fall Season 2: ‘तिलक लगाकर चिकन खाते हो’, शहजाद पूनावाला पर गौतम गुलाटी का कमेंट

Entertainment News: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में शहजाद पूनावाला के चिकन खाने को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

शो के हालिया एपिसोड में अभिनेता गौतम गुलाटी ने शहजाद के माथे पर तिलक लगाकर नॉनवेज खाने पर टिप्पणी की।

इस दौरान अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने गौतम को ऐसा बोलने से रोका और कहा कि भगवान लोगों के दिल में होने चाहिए।

चिकन खाने पर गौतम ने क्या कहा?

डाइनिंग टेबल पर पेंटहाउस के सदस्य खाना खा रहे थे। शहजाद पूनावाला चिकन खा रहे थे, तभी गौतम गुलाटी ने टिप्पणी करते हुए कहा, “आप जो ये भगवान का टीका लगाकर चिकन खाते हो, अजीब लगता है। आप बोनलेस चिकन ले लिया करो।”

गौतम की इस बात पर शहजाद नाराज हो गए और वहां से चले गए।

इस बीच स्वरा भास्कर ने गौतम को टोकते हुए कहा कि ऐसी बातें न करें, क्योंकि इसी मुद्दे पर घर में पहले भी लड़ाई हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि सब ठीक है और भगवान लोगों के दिल में होने चाहिए।

पहले भी चिकन खाने पर हुआ था विवाद

शहजाद के नॉनवेज खाने को लेकर इससे पहले भी शो में विवाद हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिवेत तोमर ने भी उनके चिकन खाने पर टिप्पणी की थी, जिससे शहजाद नाराज हो गए थे।

इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया था।

इस घटना के बाद सिवेत तोमर को शो से बाहर कर दिया गया था। अब गौतम गुलाटी की टिप्पणी के बाद शहजाद और उनके बीच तनाव की चर्चा हो रही है।

आने वाले एपिसोड में दोनों के रिश्ते किस दिशा में जाते हैं, इस पर दर्शकों की नजर रहेगी।

Also Read: ‘यादवनी’ कहकर महिला पर किया जोक, स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता सोशल मीडिया पर ट्रोल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.