रोहतास में RJD और JDU कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, डिबेट कार्यक्रम में हुआ हंगामा

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार के रोहतास जिले में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक तनाव खुलकर सामने आ गया है। चेनारी में एक डिबेट कार्यक्रम के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि RJD नेता इमरान खान ने कथित तौर पर JDU नेता दिनेश चंद्रवंशी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

नीतीश कुमार की तारीफ बनी बवाल की वजह

यह घटना चेनारी के डाक बंगला परिसर में एक निजी अखबार द्वारा आयोजित ‘चौपाल डिबेट’ के दौरान हुई। JDU नेता दिनेश चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि जब वह डिबेट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की तारीफ कर रहे थे, तो RJD कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने कहा कि RJD नेता इमरान खान ने उन्हें न सिर्फ थप्पड़ मारा, बल्कि गोली मारने की धमकी भी दी।

इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और पत्रकारों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया। दिनेश चंद्रवंशी ने बताया कि इस मारपीट में उन्हें चोटें भी आई हैं। बिहार में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों के बीच इस तरह के टकराव बढ़ते जा रहे हैं। यह घटना दिखाती है कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच तनाव किस हद तक पहुंच चुका है।

Also Read: Etawah News: PDA से घबरा गई है BJP, शिवपाल यादव बोले- मतदाता सूची का पुनरीक्षण नहीं होने देंगे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.