Lucknow News: RLD की 15 मार्च को देवरिया में बड़ी रैली, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्लान

Lucknow News: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) अब उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में अपनी ताकत झोंकने के लिए तैयार है। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने बताया कि आगामी 15 मार्च को जनपद देवरिया के चीनी मिल मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

देवरिया की इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। इस जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह शिरकत करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, यूपी सरकार के मंत्री अनिल कुमार और पार्टी के सभी प्रमुख विधायक भी मौजूद रहेंगे।

किसानों और युवाओं पर फोकस

डॉ. रामाशीष राय ने कहा कि पूर्वांचल में रालोद का कारवां बढ़ रहा है। देवरिया के बाद आजमगढ़, गाजीपुर और मऊ में भी बड़ी रैलियां की जाएंगी। उन्होंने पार्टी के एजेंडे को स्पष्ट करते हुए कहा:

संगठन की मजबूती: 31 जुलाई तक बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। अगस्त और सितंबर में हर जिले में सम्मेलन होंगे।

गन्ना किसानों को राहत: जयंत चौधरी के प्रयासों से यूपी सरकार ने गन्ने के रेट में ₹30 की वृद्धि की है, जिससे किसानों को सीधा फायदा मिला है।

युवाओं को रोजगार: केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय के माध्यम से जयंत चौधरी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर दे रहे हैं।

Lucknow News: RLD की 15 मार्च को देवरिया में बड़ी रैली, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्लान

मिशन 2027 और पंचायत चुनाव

रालोद अब केवल पश्चिमी यूपी की पार्टी बनकर नहीं रहना चाहती। डॉ. राय ने साफ किया कि इन रैलियों और संगठनात्मक बैठकों का सीधा लक्ष्य आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव हैं। पार्टी एनडीए सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को दोहराएगी।

Also Read: Varanasi News: काशी में सेवा और संस्कार की मिसाल, शिव प्रसादम् वितरण में शामिल हुए आयुष मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु

Get real time updates directly on you device, subscribe now.