कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा: दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटी, 3 यात्रियों की मौत
Sandesh Wahak Digital Desk: कानपुर में बिल्हौर के अरौल थानाक्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही तीन यात्रियों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा भोर के समय हुआ, जिसमें संभवतः चालक ने मोड़ के पास बस से नियंत्रण खो दिया। बस पलटने से दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
राहत एवं बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही अरौल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।
लगभग 15 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कानपुर के प्रमुख अस्पताल हैलट अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
Also Read: दिल्ली-फरीदाबाद में ED का बड़ा एक्शन, ‘अल-फलाह यूनिवर्सिटी’ से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

