Roadies Double Coss: रोडीज डबल क्रॉस में गैंग लीडर बनने पर क्या बोले एल्विश यादव? जानें शो से जुड़ी बड़ी बातें
Roadies Double Coss: मशहूर एडवेंचर रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज’ ने अपने 20 साल पूरे होने पर एक खास सीजन ‘रोडीज डबल क्रॉस’ के साथ धमाकेदार वापसी की है। इस बार शो की थीम ‘डबल क्रॉस’ है, जो जोश, चैलेंज और धोखे से भरपूर होगी। शो में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें गैंग लीडर्स की नई लाइनअप शामिल है। खास बात यह है कि सोशल मीडिया स्टार और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव पहली बार गैंग लीडर के रूप में इस शो में नजर आएंगे।
एल्विश यादव ने गैंग लीडर बनने पर क्या कहा?

पहली बार रोडीज जैसे शो का हिस्सा बनने पर एल्विश यादव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “रोडीज डबल क्रॉस एडवेंचर और हिम्मत से भरपूर लोगों के लिए सही जगह है। मैं इस शो में जोश और नई ऊर्जा लेकर आया हूं। मेरा मकसद अपने गैंग को हर चुनौती से पार कराना है और इस सीजन को सबसे यादगार बनाना है।” एल्विश ने यह भी कहा कि यह सीजन प्रतियोगियों के लिए एक मजबूत उदाहरण पेश करेगा।
गैंग लीडर्स की तगड़ी लाइनअप

इस सीजन में रणविजय सिंह होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं। उनके साथ गैंग लीडर के तौर पर प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया, रिया चक्रवर्ती और एल्विश यादव शामिल हैं। प्रिंस नरूला ने अपने 10 साल पूरे होने पर कहा, “डबल क्रॉस हर किसी के धैर्य और ताकत की परीक्षा लेने वाला है।” वहीं, पिछले सीजन की विनर रिया चक्रवर्ती ने कहा कि इस बार उनका इरादा डबल स्ट्रैटजी अपनाकर अपने गैंग को जीत दिलाने का है।
एल्विश यादव की एंट्री बनी चर्चा का विषय

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतने के बाद से ही एल्विश यादव के रोडीज में एंट्री की अटकलें लगाई जा रही थीं। हाल ही में शो के टीजर में उनकी एंट्री का खुलासा हुआ, जिसमें लिखा था, “राव साहब का सिक्का हर शहर में बजेगा।” इस घोषणा के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

