लालू परिवार में बड़ी फूट, बेटी रोहिणी आचार्य बोलीं- पार्टी की हालत पर तेजस्वी से पूछें सवाल

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लालू परिवार में बड़ी कलह सामने आई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को अचानक राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से दूरी बनाने का ऐलान करके बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया और पत्रकारों से बातचीत में पार्टी की निराशाजनक हालत के लिए सीधे तौर पर अपने भाई तेजस्वी यादव और पार्टी के कुछ अंदरूनी लोगों पर सवाल उठाए हैं।

मेरा कोई परिवार नहीं है

रोहिणी आचार्य ने पत्रकारों से बात करते हुए साफ तौर पर कहा कि उनका अब कोई परिवार नहीं है। उन्होंने कहा, मेरा कोई परिवार नहीं है। इसके बारे में सभी सवाल संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए। उन लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है। उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है।

उन्होंने पार्टी के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब कोई चाणक्य बनेगा, तो उसी से सवाल होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और आम जनता सवाल कर रही है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ।

दोष अपने ऊपर ले रही हूँ

रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि संजय और रमीज का नाम लेने पर आपको घर से निकाल दिया जाएगा, बदनाम किया जाएगा और चप्पल से मारा जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी अपनी बात रखी। मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था। मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।

बता दें कि बिहार चुनाव में राजद महागठबंधन में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन वह मात्र 25 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई, जो कि बेहद निराशाजनक प्रदर्शन था। इस हार के बाद लालू परिवार में यह फूट बिहार की राजनीति के लिए एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

Also Read: Sonbhadra Mine Collapse: दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.