स्वामी प्रसाद को थप्पड़ मारने वाला रोहित द्विवेदी जमानत पर रिहा, मिला 11 लाख का चेक
Sandesh Wahak Digital Desk: पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाले रोहित द्विवेदी को समाज सेवी आशीष तिवारी ने 11 लाख रुपये का चेक सौंपा है। रोहित ने बुधवार को रायबरेली के रायसारस तिराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते समय उन्हें थप्पड़ मारा था।

घटना के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने रोहित और उसके साथी की जमकर पिटाई कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने इस मामले में रोहित द्विवेदी और शिवम यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था, लेकिन दोनों शनिवार को जमानत पर रिहा हो गए।
रोहित ने बताया कि उसने स्वामी प्रसाद मौर्य को इसलिए थप्पड़ मारा क्योंकि वह अपने निजी फायदे के लिए सनातन धर्म और रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। इस बात से नाराज होकर ही उसने यह कदम उठाया। रविवार को समाजसेवी आशीष तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ रोहित के गांव पहुंचकर उसे 11 लाख रुपये का चेक दिया।
Also Read: आज से यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र, स्कूल विलय और बिजली निजीकरण के मुद्दे पर हंगामे के आसार

