Lucknow News: कमिश्नर रोशन जैकब ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं से दिखीं संतुष्ट
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने शनिवार को लखनऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का अचानक निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त ने सबसे पहले नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने वहाँ की सभी व्यवस्थाओं, जैसे सुरक्षा, स्टाफ की मौजूदगी, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, पीने के पानी और सीसीटीवी कैमरों की जाँच की। निरीक्षण के दौरान उन्हें सभी व्यवस्थाएँ मानक के अनुरूप मिलीं।
इसके बाद, उन्होंने नेशनल पीजी कॉलेज के परीक्षा केंद्रों का भी गहनता से जायजा लिया। यहाँ भी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सभी सीसीटीवी कैमरों को चालू पाया और उनकी रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए।
यह निरीक्षण मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परीक्षा पूरी तरह से ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो।
Also Read: Gujarat News: पावागढ़ में बड़ा हादसा, रोपवे की रस्सी टूटने से 6 लोगों की मौत

