कुशीनगर में थाना समाधान दिवस का रोस्टर जारी, डीएम ने अधिकारियों को दी ‘समयबद्ध निस्तारण’ की चेतावनी

कुशीनगर: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जिले में जन समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निराकरण के लिए अगले तीन महीनों (अक्टूबर से दिसंबर 2025) के लिए थाना समाधान दिवस का रोस्टर जारी कर दिया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि समाधान दिवस पर पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण में कोई कोताही न बरती जाए।

प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजन

समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान राजस्व, पुलिस और चकबंदी विभाग के अधिकारियों को थानावार नामित किया गया है।

जारी रोस्टर के मुख्य बिंदु 

  • पडरौना सदर: तहसीलदार पडरौना
  • कुबेरस्थान: एसडीएम पडरौना एवं क्षेत्राधिकारी पडरौना
  • जटहा बाजार: नायब तहसीलदार पडरौना
  • रविंद्रनगर: चकबंदी अधिकारी पडरौना

कसया/चौरा खास/हाटा/अहिरौली बाजार/खड्डा/तमकुहीराज आदि थानों के लिए भी संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगले सभी समाधान दिवस (25 अक्टूबर, 08 नवंबर, 22 नवंबर, 13 दिसंबर, 27 दिसंबर) के लिए भी इसी प्रकार से अधिकारियों (एसडीएम, तहसीलदार, चकबंदी अधिकारी, क्षेत्राधिकारी आदि) को नामित किया गया है। जिलाधिकारी का यह कदम जनता की शिकायतों को जमीनी स्तर पर और समय पर निपटाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय करने पर केंद्रित है।

रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल 

 

Also Read: कुशीनगर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 1252 में से 586 युवाओं को मिली नौकरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.