Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक बनीं ‘TRP क्वीन’, लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 की शानदार शुरुआत, फैंस ने की तारीफ
Rubina Dilaik: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह दर्शकों की पसंदीदा स्टार हैं। हाल ही में मां बनने के बाद उन्होंने कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी की है। इस हफ्ते आई टीआरपी रिपोर्ट में शो ने 1.9 की अच्छी शुरुआत की है, जिससे फैंस बेहद खुश हैं और रुबीना को ‘टीआरपी क्वीन’ का खिताब दे रहे हैं।
नफरत करने वालों को दिया करारा जवाब

शो की टीआरपी को लेकर कुछ दिनों से रुबीना ट्रोलर्स के निशाने पर थीं। कई यूजर्स ने शो की टीआरपी गिरने का दावा करते हुए अली गोनी को शो में लाने की मांग की थी। हालांकि, अब शो की बढ़ती टीआरपी ने ट्रोलर्स के दावों को गलत साबित कर दिया है। एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “लाफ्टर शेफ्स की शुरुआत शानदार रही है। रुबीना ने फिर साबित कर दिया कि वह छोटे या बड़े किसी भी स्क्रीन स्पेस में टीआरपी लाना जानती हैं। यह नफरत करने वालों के लिए करारा तमाचा है।”
फैंस ने की जमकर तारीफ

रुबीना के एक फैन ने उनके सभी शोज की टीआरपी का कोलाज शेयर करते हुए लिखा, “छोटी बहू, शक्ति, बिग बॉस 14, खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 और अब लाफ्टर शेफ्स… हर शो में रुबीना ने कमाल किया है। वह सच में एक आइकन हैं।”
रुबीना की धमाकेदार वापसी

रुबीना ने कुकिंग रियलिटी शो में राहुल वैद्य के साथ वापसी की है। इस शो में रुबीना के साथ अब्दु रोजिक, एल्विश यादव, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, सुदेश लहरी, मन्नारा चोपड़ा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह जैसे सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं। फैंस अब शो में रुबीना के परफॉर्मेंस को लेकर और अधिक उत्साहित हैं।

