Lucknow News: सपा छात्र सभा का हंगामा, गिरफ्तारी पर पुलिस से हुई झड़प
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों को लेकर लखनऊ में सियासी पारा चढ़ गया है। सोमवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी झड़प भी हुई।
बारिश के बीच प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में
तेज बारिश के बावजूद दर्जनों की संख्या में सपा कार्यकर्ता हजरतगंज चौराहे पर जुटे और धरना दिया। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें इको गार्डन भेज दिया।
समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी महेंद्र यादव ने कहा दिल्ली में गिरफ्तार किए गए सभी विपक्षी नेताओं को तुरंत रिहा किया जाए और चुनाव आयोग को भी अपने ऊपर उठ रहे सवालों का साफ-साफ जवाब देना चाहिए।
‘बिहार चुनाव से पहले SIR की प्रक्रिया रोकी जाए’
महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव से पहले SIR (सिस्टमैटिक इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट) की प्रक्रिया शुरू करना निष्पक्ष चुनाव पर सवालिया निशान लगाता है। उन्होंने मांग की कि इस प्रक्रिया को तुरंत रोका जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि “जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मान लेती, तब तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में यह प्रदर्शन जारी रहेगा।”
Also Read: Shravasti News: ट्रैक्टर-मिक्सर ने बाइक को मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत

