क्रिकेट में हार के बाद Pakistan में रार, असीम मुनीर की नाराजगी की चर्चा तेज

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड मुकाबले में मिली हार के बाद पाकिस्तान (Pakistan) में सियासी और सिस्टम स्तर पर हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर आर्मी चीफ असीम मुनीर कथित तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से नाराज बताए जा रहे हैं। मोहसिन नकवी पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार में गृहमंत्री भी हैं। ऐसे में आर्मी चीफ की नाराजगी को सरकार और सेना के बीच तनाव के रूप में देखा जा रहा है।

मैच से जुड़ी बयानबाजी और फैसलों ने बढ़ाई नाराजगी

एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान (Pakistan) के टी20 वर्ल्ड मुकाबले में भारत से खेलने से मना करने और कुछ दिन बाद इसके लिए तैयार होने के फैसले के साथ साथ मैच से पहले की बयानबाजी ने हालात को और खराब कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार मोहसिन नकवी ने मैच से पहले बड़े बयान देते हुए सेना का जिक्र भी किया था, जिसने बाद में विवाद को और बढ़ा दिया।

आक्रामक बयानबाजी के बाद हार से बढ़ी शर्मिंदगी

भारत से मैच और आईसीसी की कथित धमकियों को लेकर पूछे गए सवाल पर मोहसिन नकवी ने कहा था कि ना वह, ना पाकिस्तान (Pakistan) सरकार और ना ही सेना किसी से डरती है। मैच से पहले की इस आक्रामक बयानबाजी के बाद भारत से मिली करारी हार के चलते पाकिस्तान को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि इसी वजह से असीम मुनीर की नाराजगी और बढ़ गई है।

 

Also Read: Tariq Rehman की संभावित ताजपोशी से भारत-बांग्लादेश रिश्तों में बदलाव के संकेत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.