वायु प्रदूषण पर दिल्ली में हंगामा, राहुल गांधी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर रविवार को हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन ने अब राजनीतिक रंग ले लियान है। यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, स्वच्छ हवा का अधिकार एक मौलिक मानव अधिकार है और जो नागरिक प्रदूषण के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

दरअसल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने लिखा है कि, स्वच्छ हवा का अधिकार एक बुनियादी मानव अधिकार है। शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार हमारे संविधान द्वारा सुनिश्चित किया गया है। फिर प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले नागरिकों को अपराधी क्यों बताया जा रहा है?

उन्होंने आगे कहा कि वायु प्रदूषण लाखों भारतीयों के स्वास्थ्य, बच्चों के भविष्य और देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। राहुल गांधी ने केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई सरकार को इस संकट की कोई परवाह नहीं है। जनता पर कार्रवाई करने के बजाय अब प्रदूषण पर निर्णायक कदम उठाने की जरूरत है।

राहुल गांधी

इंडिया गेट पर प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई

दरअसल रविवार को दिल्ली के इंडिया गेट पर सैकड़ों लोग जमा हुए और बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और दिल्ली सरकार से वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए ठोस नीतियाँ और आपात कदम उठाने की मांग की हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। नई दिल्ली जिले के डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा कि इंडिया गेट विरोध स्थल नहीं है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार विरोध प्रदर्शन केवल जंतर-मंतर पर ही किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, इंडिया गेट एक राष्ट्रीय स्मारक है और यहां लोग अपने परिवारों के साथ घूमने आते हैं। यह वीआईपी मार्गों से घिरा क्षेत्र है, इसलिए हमें तय नियमों का पालन करना होता है।

प्रियंका कक्कड़ ने भी केंद्र पर लगाए आरोप

वहीं आप (Aam Aadmi Party) की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ भी इंडिया गेट पर प्रदर्शन में शामिल हुईं और उन्होंने केंद्र सरकार पर डेटा में हेरफेर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, बीजेपी ने AQI मॉनिटर पर पानी छिड़कवाकर वायु गुणवत्ता के आंकड़े घटाने की कोशिश की है। इससे बीजेपी की ईमानदारी और विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं। हवा और पानी राजनीति का विषय नहीं हो सकते। कक्कड़ ने सरकार से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने के लिए नई नीतियाँ और ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली का समग्र AQI 391 दर्ज किया गया था, जो गंभीर श्रेणी में आता है। शहर के कई हिस्सों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया, जिससे हवा में ज़हर घुला हुआ है।

 

Also Read: असम में एक से अधिक शादी पर सख्ती, निषेध विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.