यूक्रेन पर रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला, कई हताहत
Sandesh Wahak Digital Desk: रूस ने शनिवार रात यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें 500 से अधिक ड्रोन और मिसाइल दागे गए। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब युद्ध को तीन साल पूरे होने में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में शांति वार्ता की बात कही थी।
हमले की बड़ी बातें
जानकारी के मुताबिक, हमले में 477 ड्रोन + 60 मिसाइल दागे गए, जिनमें से 249 को मार गिराया गया। पश्चिमी यूक्रेन सहित पूरे देश को निशाना बनाया गया। खेरसॉन में 1 की मौत, चेर्कासी में बच्चे सहित 6 के घायल होने की सूचना है।
यूक्रेनी वायु सेना प्रवक्ता यूरी इहनात ने बताया कि यह अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला था। रूस ने कई तरह की मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया। हमारी वायु रक्षा प्रणाली ने 226 हथियारों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम कर दिया।
Also Read: Siddharthnagar News: चालक और पीछे बैठे सवार दोनों के लिए हेलमेट हुआ अनिवार्य

