Arjun Tendulkar Net Worth: दूल्हा बनने जा रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, जानिए कितनी है कुल संपत्ति
Sandesh Wahak Digital Desk: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे और भारतीय क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
अर्जुन की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और शादी के कार्ड भी बांटे जा रहे हैं। मंगलवार को सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर उन्हें विवाह का निमंत्रण दिया।
26 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और आगामी आईपीएल 2026 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मैदान पर नजर आएंगे। आईपीएल के अलावा अर्जुन घरेलू क्रिकेट से भी अच्छी कमाई करते हैं।

सानिया चंडोक से होगी शादी
अर्जुन तेंदुलकर की सगाई पिछले साल अगस्त में सानिया चंडोक से हुई थी। सानिया के नाना रवि घई देश के जाने-माने उद्योगपतियों में शामिल हैं।
अर्जुन और सानिया एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा जा चुका है।
लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी कारों का शौक
अर्जुन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित 19-ए पैरी क्रॉस रोड बंगले में रहते हैं। उन्हें लग्जरी कारों का खास शौक है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन और अर्जुन के कार कलेक्शन में BMW i8, Mercedes-AMG C36, Kia Carens, Porsche Cayenne और Ferrari 360 Modena जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।
आईपीएल से कितनी कमाई?
अर्जुन को 2021 में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। 2022 में उनका बेस प्राइस बढ़कर 30 लाख रुपये हो गया। 2023 में उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया और 2025 तक इसी कीमत पर मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे।
आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड के जरिए वह लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए, जहां भी उनकी सैलरी 30 लाख रुपये है। अब तक अर्जुन आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये कमा चुके हैं।
अर्जुन तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ
आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से होने वाली कमाई को मिलाकर रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर की कुल संपत्ति लगभग 21 से 22 करोड़ रुपये आंकी जाती है। फिलहाल, वह घरेलू क्रिकेट में गोवा टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
क्रिकेट करियर पर एक नजर
अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 52 विकेट लेने के साथ 685 रन बनाए हैं। लिस्ट-ए के 24 मैचों में उनके नाम 26 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी20 के 29 मैचों में उन्होंने 35 विकेट झटके और 189 रन बनाए हैं।

