Siddharthnagar News: सदर विधायक श्यामधनी राही ने मेले का किया शुभारंभ, बोले- स्वदेशी अपनाएं, देश को आत्मनिर्भर बनाएं

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के जिला मुख्यालय बीएसए ग्राउंड में पहली बार स्वदेशी मेला-2025 का भव्य शुभारंभ हो गया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग, खादी ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के निर्देशन में आयोजित इस मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी को बढ़ावा देना है।

गुरुवार को मेले का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा, दीपावली के पावन पर्व पर स्वदेशी उत्पादों से अपना घर सजाएँ। जीएसटी की दरों में कमी का लाभ उठाएँ और स्वदेशी अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि यह मेला 9 अक्टूबर से शुरू होकर 18 या 19 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा, जिसमें कुल 30 स्टॉल लगाए गए हैं।

Siddharthnagar Swadeshi Fair

पीएम मोदी और सीएम योगी की अच्छी पहल

मेले का भव्य आयोजन प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बलराम सिंह के दिशा-निर्देशन और जिला उद्योग उपयुक्त उदय प्रकाश पासवान के प्रयासों से हुआ। इस दौरान सदर विधायक श्यामधनी राही के साथ शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तीजू विश्वकर्मा, और नगर पंचायत उसका बाजार के चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा में यूपी ट्रेड शो की सफलता के बाद, अब प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में स्वदेशी मेला लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, अब अपने देश में निर्मित सामानों का ही प्रयोग करना देश और जनहित में होगा। यह यूपी के यशस्वी सीएम योगी और पीएम मोदी की अच्छी सोच की पहल है।

Siddharthnagar Swadeshi Fair

स्वयं सहायता समूहों पर सीडीओ का फोकस

सीडीओ बलराम सिंह ने अपने संबोधन में जिले के स्वयं सहायता समूहों (SHG) को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्वयं सहायता समूहों की सूची मंगाकर उन्हें सक्रिय करने में पूरा सहयोग देगा, ताकि घर की बनी वस्तुओं का प्रयोग बढ़े। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जो स्वयं सहायता समूह ऋण लेकर कार्य नहीं कर रहे हैं, उनकी जाँच की जाएगी।

Siddharthnagar Swadeshi Fair

शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने भी मेले की सफलता के लिए लोगों से इसका लाभ उठाने और स्वदेशी वस्तुओं के आदान-प्रदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने सीडीओ को इशारा करते हुए कहा कि NHRLM (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) की कई इकाइयाँ जिले में काम कर रही हैं, लेकिन उनका परिणाम धरातल पर नहीं दिखता है, जिनकी जाँच कर उन्हें सक्रिय करने की आवश्यकता है।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: सिद्धार्थनगर के बच्चों को कराए जाएंगे प्राचीन मंदिरों के दर्शन, दो गांवों को मिलेगा ग्रामीण पर्यटन केंद्र का दर्जा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.