3 साल के अंदर यह कश्मीर से कन्याकुमारी अग्रणी सेवा बनेगी Sahakar Taxi: अमित शाह

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सहकार टैक्सी (Sahakar Taxi) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कई बार जब कोई काम शुरू होता है तो यह अंदाजा नहीं होता कि वह कितना बड़ा बनने वाला है। उन्होंने कहा कि सहकार टैक्सी की शुरुआत अभी 500 से 1000 लोगों के सामने हो रही है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि तीन साल के अंदर यह कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से कामाख्या तक अग्रणी सेवा बन जाएगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में एक-एक सारथी ही इसका मालिक होगा। उन्होंने बताया कि देश में सहकारिता के कई सफल मॉडल खड़े हुए हैं, जिनमें अमूल भी शामिल है।

मुनाफे में भागीदारी और संचालन का मॉडल

अमित शाह ने बताया कि हर साल इसमें दो प्रतिनिधि चुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकार टैक्सी (Sahakar Taxi) जो भी मुनाफा कमाएगी, उसमें से तीन साल के बाद सौ रुपये में से बीस रुपये सहकार में जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें फोर व्हीलर, थ्री व्हीलर और टू व्हीलर टैक्सी का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सारथी दीदी की संकल्पना महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करेगी। ऐप पर सारथी महिला विकल्प चुनने पर महिला सारथी ही सेवा देने पहुंचेगी।

अमित शाह ने कहा कि उन्होंने अहमदाबाद और दिल्ली के कई टैक्सी चालकों से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि टैक्सी चालकों की बड़ी समस्या यह थी कि उनका पैसा कभी भी काट लिया जाता था। उन्होंने कहा कि अब सहकार टैक्सी में कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राहक जो भुगतान करेगा, वह सीधे सारथी के खाते में जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कुल 9 संस्थाओं के साथ करार किया गया है।

सारथियों के अधिकार और जिम्मेदारी पर जोर

अमित शाह ने कहा कि बिना सुनवाई के किसी भी Sahakar Taxi के सारथी का अकाउंट बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सारथियों की भी जिम्मेदारी है कि वे ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में सारथी ही चालक भी होगा और मालिक भी होगा। उन्होंने कहा कि यह सहकारिता क्षेत्र के लिए नए आयाम खोलने की शुरुआत है और सहकारिता को नए क्षेत्रों में आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर तीन से चार और कॉपरेटिव शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

अमित शाह ने कहा कि इस Sahakar Taxi योजना के चार मूल मंत्र स्वामित्व, सुरक्षा, सम्मान और सबका पहिया सबकी उन्नति हैं। उन्होंने बताया कि इसकी स्थापना छह जून 2025 को हुई थी और अब इसकी आधिकारिक शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आठ महीने में किसी भी कंपनी से अधिक रजिस्ट्रेशन भारत टैक्सी में हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीमा और गिग वर्कर्स से जुड़ी योजनाओं का लाभ भी सारथियों को मिलेगा।

Sahakar Taxi को प्रतिस्पर्धा से अलग बताने की कोशिश

अमित शाह ने कहा कि गिग वर्कर्स के रूप में 1.25 करोड़ वर्कर ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि कई सामाजिक योजनाओं का लाभ भी सारथी भाई-बहनों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पांच लाख तक की सरकारी सुरक्षा योजना का लाभ भी उन्हें दिया जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक कंपनी ने 30 प्रतिशत कमीशन कम किया है और किसी ने मुफ्त राइड शुरू की है, लेकिन भारत टैक्सी (Sahakar Taxi) सारथी को मालिक बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर में अभी आठ सहायता केंद्र बनाए गए हैं और आगे इसे और बढ़ाया जाएगा।

 

Also Read: UP में नशे के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, ANTF ने बरामद किया 1.65 करोड़ का गांजा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.