सहारनपुर पुलिस महकमे में हड़कंप, 16 अधिकारी-आरक्षी निलंबित

Saharanpur News: सहारनपुर में नवरात्र और शाकुंभरी देवी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे 16 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से गायब रहने पर निलंबित कर दिया गया। एसएसपी आशीष तिवारी ने इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

कौन-कौन हुए सस्पेंड

जारी निलंबन आदेश में निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक रामेंद्र सिंह, महिला उपनिरीक्षक मनबीरी सिंह, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार, अरुण सोलंकी और भोपाल सिंह शामिल हैं। इसके अलावा आरक्षी रवींद्र कुमार, रोबिन कुमार, मुनीश कुमार, महिला मुख्य आरक्षी निर्मला, रिक्रूट आरक्षी दीपक कुमार, धनंजय सरकार, अशोक कुमार, योगेंद्र सिंह और हरिओम सिंह को भी ड्यूटी से गायब रहने पर निलंबित किया गया है।

क्यों हुई कार्रवाई

नवरात्र और शाकुंभरी देवी मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं, जहां पुलिस की ड्यूटी बेहद अहम मानी जाती है। जांच में पाया गया कि कई पुलिसकर्मी बिना किसी सूचना के ड्यूटी से नदारद थे। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने तत्काल सख्त कार्रवाई की।

SSP का सख्त संदेश

एसएसपी ने साफ कहा कि त्योहारों या भीड़भाड़ वाले आयोजनों में ड्यूटी से गायब रहना अपराध की श्रेणी में आता है। जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कदम के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और एक सख्त संदेश गया है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Also Read: इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ऑटो डंपर से टकराया, दो की मौत, 8 घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.