‘सैयारा से स्कैम ना हो जाये यारा’, यूपी पुलिस का क्रिएटिव मैसेज वायरल
Sandesh Wahak Digital Desk : यूपी पुलिस एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया क्रिएटिविटी के लिए सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सैयारा’ के बहाने लोगों को साइबर ठगी से बचने का ज़िम्मेदार संदेश दिया है। एक्स पर यूपी पुलिस ने लिखा कि-
सैयारा से स्कैम ना हो जाये यारा,
सैयारा देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं,
लेकिन असली बेहोशी तब होगी,
जब ‘I love you’ के बाद ‘OTP भेजो प्लीज़’ आएगा,
और अकाउंट का बैलेंस ₹0 दिखाएगा,
दिल दें, OTP नहीं।
यह पोस्ट मज़ेदार भाषा में गंभीर चेतावनी देती है कि लोग ऑनलाइन रोमांस या झूठे रिश्तों में फंसकर अपने बैंकिंग डिटेल्स या OTP जैसी संवेदनशील जानकारी न दें। यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स तक यह संदेश तेजी से पहुंचे। यह क्रेटिव अंदाज़ अपनाया है।
क्यों है ये जरूरी?
आज के समय में ऑनलाइन फ्रॉड और OTP स्कैम बेहद आम होते जा रहे हैं। अपराधी पहले प्यार या भरोसे का जाल बुनते हैं और फिर धीरे-धीरे लोगों से उनके बैंक डिटेल्स, पासवर्ड या OTP निकलवा लेते हैं। यूपी पुलिस का यह संदेश ऐसे मामलों को रोकने की दिशा में एक रचनात्मक पहल है।
-
किसी से भी OTP शेयर न करें, चाहे वह कितना भी करीबी क्यों न लगे।
-
अजनबियों से वीडियो कॉल, चैट और लिंक शेयरिंग से बचें।
-
OTP, बैंक डिटेल, UPI पिन जैसी जानकारियां कभी साझा न करें।
सावधान रहें, सतर्क रहें प्यार में धोखा न हो, और न ही बैंक अकाउंट खाली। यूपी पुलिस का यह अंदाज़ बताता है कि कानून सिर्फ डंडा नहीं, सोशल सेंस और ह्यूमर से भी चलता है।

