Ghaziabad News: सलीम वास्तिक के होश में आने का दावा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Ghaziabad News: लोनी इलाके में हुए भीषण हमले के सात दिन बाद यूट्यूबर सलीम वास्तिक की सेहत से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है। दिल्ली के मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती सलीम को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें होश आ गया है और वे डॉक्टरों की बातों पर रिस्पॉन्स (प्रतिक्रिया) दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर करीब 5 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलीम अस्पताल के बेड पर ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ लेटे दिख रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि जब डॉक्टर उनका नाम पुकारते हैं, तो वे आंखें खोलते हैं और डॉक्टर के कहने पर अपनी जीभ बाहर निकालते हैं। इससे यह संकेत मिल रहा है कि उनके दिमाग ने काम करना शुरू कर दिया है।
सलीम वास्तिक को महादेव ने बचा लिया !
लेकिन सलीम भाई को मारने वाले को ओला ने ऊपर बुला लिया ।
अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चांडाल का।
काल उसका क्या करे जो भक्त महाकाल का pic.twitter.com/MsavRgfx7u— सनातनी भाई 🚩 (@jaiShriram9610) March 5, 2026
बेटे और दोस्त ने जताई आशंका
हैरानी की बात यह है कि सलीम के परिवार और दोस्तों को इस वीडियो पर भरोसा नहीं हो रहा है। सलीम के बेटे उस्मान ने बताया कि अस्पताल ने उन्हें ऐसा कोई वीडियो नहीं दिया है। उनके पिता अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों ने सिर्फ चेक करने के लिए उन्हें कुछ देर के लिए दवाओं के जरिए होश में लाया था।
सलीम के एक करीबी दोस्त ने इस वीडियो की प्रमाणिकता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह वीडियो ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) से बनाया हुआ लग रहा है। दोस्त के मुताबिक, वीडियो में गले पर दो जगह टांके दिख रहे हैं, जबकि असल में सलीम के गले पर एक ही जगह टांके लगे हैं। ज्ञात हो कि 27 फरवरी को गाजियाबाद के लोनी में सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने उन पर चाकू और पेपर कटर से जानलेवा हमला किया था। करीब 4 मिनट तक चले इस खूनी खेल में सलीम लहूलुहान हो गए थे।
Also Read: Basti News: छात्रा को घर में घुसकर गोली मारने वाला मनदीप पुलिस एनकाउंटर में घायल

