Salman Khan ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की पिछली फिल्म भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन अब वह बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की तैयारी में हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि फिल्म का 15 दिन का दोबारा शूट शुरू हो गया है, जिसमें पैचवर्क के साथ कुछ अतिरिक्त सीन भी शूट किए जाएंगे। इसी बीच सलाम ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है, जो फ़िलहाल खूब चर्चा में है।

ISPL मैदान से दिया ट्रोलर्स को जवाब

दरअसल इस फिल्म का टीजर और एक गाना मातृभूमि पहले ही रिलीज किया जा चुका है। टीजर को जहां दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, वहीं एक खास सीन को लेकर सलमान खान (Salman Khan) को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। टीजर के बाद शुरू हुई इस ट्रोलिंग ने काफी सुर्खियां बटोरीं, जिस पर अब खुद सलमान खान ने प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल ISPL T10 लीग का तीसरा सीजन इन दिनों जारी है, जिसमें सलमान खान की टीम दिल्ली सुपरहीरोज भी हिस्सा ले रही है। 30 जनवरी को दिल्ली सुपरहीरोज का मुकाबला चेन्नई सिंगम से हुआ। इस मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने सलमान खान खुद स्टेडियम पहुंचे थे। सामने साउथ एक्टर सूर्य शिवकुमार की टीम थी। इसी दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सलमान खान से बातचीत की और ट्रोलिंग का जिक्र किया।

Salman Khan ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब

बल्ला उठाकर Salman Khan का करारा जवाब

दरअसल मैच के दौरान मोहम्मद कैफ ने सलमान खान (Salman Khan) से कहा कि गलवान फिल्म के टीजर में जिस तरह उन्होंने लकड़ी पकड़ी है, उसी तरह बल्ला पकड़कर दिखाइए। इस पर सलमान खान ने बल्ला उठाया और ठीक उसी अंदाज में पोज दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि पहले ऐसे और फिर यूं देखा है। उन्होंने साफ किया कि यह कोई रोमांटिक लुक नहीं बल्कि कर्नल का लुक है, जो अपनी टीम और जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए होता है। सलमान ने कहा कि जो लोग माइक पर चिल्लाते हैं, उनका उस लुक से कोई मतलब नहीं होता और ऐसा चलता रहता है, आगे भी चलता रहेगा, आप लोगों की दुआ से।

सलमान खान की फिल्म का टीजर वैसे काफी पसंद किया गया है और यूट्यूब पर इसे अब तक 23 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं फिल्म के पहले गाने मातृभूमि को छह दिनों में करीब 20 मिलियन लोगों ने देखा है। इसके बावजूद टीजर और गाने के कुछ हिस्सों को लेकर सलमान खान को ट्रोल किया गया।

सलमान को ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बड़ी उम्मीद

दरअसल Salman Khan की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है। सलमान खान को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि यह फिल्म उनके करियर में एक मजबूत वापसी साबित हो सकती है। अब देखना होगा कि 17 अप्रैल को रिलीज के बाद दर्शक इस फिल्म को किस तरह का रिस्पॉन्स देते हैं।

 

Also Read: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी सुलझाएगी SIT, आखिरी वक्त में लगे इंजेक्शन का खुलेगा राज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.