‘टूट जाऊं या…गलतफहमी मत पालना’, रामजीलाल सुमन का करणी सेना को करारा जवाब

Sandesh Wahak Digital Desk: राज्यसभा से सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर अलीगढ़ में हुए हमले के बाद अब सांसद का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने करणी सेना को टारगेट करते हुए कहा कि वो लोग सोचते हैं कि इन सब से मैं टूट जाऊंगा या झुक जाऊंगा तो यह उनकी गलतफहमी है।

सपा सांसद रामजीलाल सुमन सोमवार को मीडिया से कहा कि लगता है कि राज्य सरकार का लचीलापन प्रदेश का माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों को संरक्षण दे रहा है। सांसद ने कहा कि कमजोर वर्ग अकलियत पर जहां होगा अत्याचार, वहां उनकी आवाज उठाना मेरा धर्म। बुलंदशहर में दर्ज हुए मुकदमे पर सांसद ने कहा कि यह पेशबंदी में लिखा गया है।

उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री, दिल्ली कमिश्नर, यूपी डीजीपी, गृह सचिव यूपी और कई अन्य जगह पर भी सुरक्षा के लिए कहा गया, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। अब उच्च न्यायालय से ही सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। एक माह से ज्यादा हो गया। सुरक्षा व्यवस्था न मिलने से साफ तौर पर षड्यंत्र की बू आ रही है। सांसद ने कहा जिन लोगों ने मुझपर कातिलाना हमला किया। उन्हें ससम्मान रात को पुलिस ने छोड़ दिया। अपने गुनाहों को छिपाने के लिए पुलिस पेशबंदी में हमारे खिलाफ फर्जी मुकदमे लिख रही हैं।

सांसद के काफिले पर फेंके गए थे टायर

आपको बता दें कि राणा सांगा विवाद के बीच अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला हुआ है। करणी सेना और क्षत्रीय महासभा के पदाधिकारियों ने रामजीलाल सुमन के काफिले के ऊपर टायर फेंके हैं। अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा के निकट बड़ी तादाद में करणी सेना के पदाधिकारी एकत्रित हुए थे। इस दौरान सपा सांसद के काफिले में जा रही गाड़ियों के ऊपर टायर फेंके गए। टायर फेंकने से काफिले की गाड़ियों आपस में भिड़ गईं।

वहीं इस हमले को लेकर रामजीलाल सुमन ने कहा ये टोल है और हमें पुलिस प्रशासन ने रोक दिया, मामला बहुत गंभीर है।

Also Read: कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से पांच की मौत, तीन गंभीर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.