Sambhal News: सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, आसपास के 10 मकानों पर भी मंडराया खतरा

Sambhal News: जिले के चंदौसी इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल और दो बुलडोजरों के साथ नरौली नगर पंचायत क्षेत्र पहुंची। यहां सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए एक मदरसे को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई की जद में मदरसे के पास बने करीब 10 मकान भी आए हैं, जिन्हें जमींदोज करने की तैयारी है।

प्रशासन के मुताबिक, यह मदरसा करीब 285 वर्ग मीटर जमीन पर बना हुआ था। जांच में पाया गया कि यह निर्माण खाद के लिए सुरक्षित छोड़ी गई सरकारी जमीन पर किया गया था। सार्वजनिक रास्ते की जमीन को भी इस निर्माण की चपेट में ले लिया गया था।

Sambhal News: सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, आसपास के 10 मकानों पर भी मंडराया खतरा

अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने इसे गिराने का फैसला लिया। हालांकि, माहौल न बिगड़े इसे देखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कार्रवाई शुरू होने से पहले ही मदरसे को खाली कर दिया था।

इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है। मौके पर एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी, नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहर और सीओ मनोज कुमार सिंह खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। पांच थानों की पुलिस और पीएसी (PAC) के जवानों को पूरे इलाके में तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह के विरोध या हंगामे को रोका जा सके।

Also Read: BJP की ‘B’ टीम कहा तो कार्यकर्ता जूतों से मारेंगे: Shaukat Ali

Get real time updates directly on you device, subscribe now.