संभल हिंसा का आरोपी 131 दिन बाद जेल से रिहा, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के आरोपी और जामा मस्जिद के सदर जफर अली को 131 दिन बाद मुरादाबाद जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया है। शुक्रवार को जब वह जेल से बाहर आए तो उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जेल के गेट पर जिंदाबाद के नारे लगे, मालाएं पहनाई गईं और समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। इसके बाद, जफर अली के स्वागत में 10 गाड़ियों का एक लंबा काफिला मुरादाबाद से संभल तक 42 किलोमीटर का रोड शो करता हुआ निकला।

अल्लाह का बड़ा करम हुआ

जेल से बाहर आने के बाद जफर अली ने मीडिया से बात करते हुए कहा, अल्लाह का बड़ा करम हुआ। संभल और हिंदुस्तान की अवाम की दुआएं मेरे साथ थीं। जब उनसे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के ऑफर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी उन्हें ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, लेकिन अगर मिलेगा तो वह इस पर विचार करेंगे।

मामला कोर्ट में, अब कुछ भी बोलना ठीक नहीं

जफर अली ने अपनी गिरफ्तारी के बारे में कहा, मैंने पुलिस के खिलाफ गलत बयानबाजी की थी, इसी आरोप में मुझे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क से जुड़े आरोपों पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, मैंने क्या बयान दिए थे, इसका अब कोई मतलब नहीं, क्योंकि यह मामला अब कोर्ट में है। कोर्ट को ही इस पर फैसला करना है, इसलिए अभी कुछ बोलना ठीक नहीं है।

Also Read: Bihar SIR: ‘आपका नाम 416वें नंबर पर दर्ज है’, तेजस्वी यादव के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.