संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
Sambhal News: संभल हिंसा के मुख्य आरोपी शारिक साठा के खिलाफ प्रशासन ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ तेज कर दिया है। बुधवार सुबह जब मोहल्ला दीपा सराय में ढोल की आवाज गूंजी, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने ऐलान किया कि फरार चल रहे शारिक साठा की चल-अचल संपत्ति को अब सरकारी कब्जे (कुर्की) में लिया जा रहा है।
ढोल बजाकर हुई मुनादी, घर पर लगा नोटिस
तहसीलदार धीरेंद्र कुमार और एएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अंजुमन मदरसा के पास स्थित शारिक के आवास पर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने ढोल बजवाकर मोहल्ले वालों को बताया कि आरोपी कानून से भाग रहा है, इसलिए उसकी संपत्ति कुर्क की जा रही है। फरार शारिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं असामाजिक गतिविधि (निवारण) अधिनियम के तहत की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार ने मौके पर साफ शब्दों में कहा कि हिंसा फैलाने वालों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी ने जल्द ही कोर्ट या पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया, तो आगे और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।
Also Read: अरावली क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध खनन स्वीकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी

