गृह मंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने दिखाए तेवर, बोले- बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ अब गृह मंत्रालय की भी अहम जिम्मेदारी संभालने वाले सम्राट चौधरी ने शनिवार को अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और उन्हें राज्य छोड़कर जाना पड़ेगा।

गृह विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी का ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें बीजेपी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर गृह मंत्री के तौर पर काम करने का मौका मिला है।

उन्होंने कहा, बिहार की जनता को मैं आश्वस्त करता हूँ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में लगातार सुशासन स्थापित करने की चिंता की जाएगी। सम्राट चौधरी ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार सुशासन स्थापित किया है और आगे भी सुशासन की पूरी व्यवस्था उन्हीं के मार्गदर्शन और नेतृत्व में होगी।

अपराधियों के लिए दो टूक चेतावनी

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी दृढ़ता दिखाते हुए डिप्टी सीएम ने अपराधियों को सख्त चेतावनी दी। बिहार में सुशासन है। बिहार के सुशासन ने अराजकता और जंगलराज को समाप्त कर दिया है और उसी व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। लेकिन इतना तय है कि अपराधियों के लिए बिहार नहीं है। बिहार से बाहर ही अपराधियों को जाना होगा।

Also Read: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में मनाया गया NCC दिवस, कैडेट्स ने जाना गौरवशाली इतिहास

Get real time updates directly on you device, subscribe now.