ऐतिहासिक उपलब्धि: संगीता बरुआ पिशारोटी चुनी गईं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष

Sandesh Wahak Digital Desk: वरिष्ठ खोजी पत्रकार संगीता बरुआ पिशारोटी को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। क्लब के 68 वर्षों के इतिहास में इस शीर्ष पद को संभालने वाली वह पहली महिला हैं, जो PCI की यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

संगीता बरुआ पिशारोटी एक वरिष्ठ और प्रतिष्ठित खोजी पत्रकार हैं। वह इससे पहले भी प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की प्रबंध समिति में उपाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।

बधाई और सम्मान

इस ऐतिहासिक अवसर पर, उन्हें वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने बधाई दी और नई कार्यकारिणी के सदस्यों को सम्मानित किया। यह उल्लेखनीय है कि राकेश कुमार सिंह भी संगीता बरुआ की तरह ही दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में खोजी पत्रकार के रूप में कार्य कर चुके हैं।

संगीता बरुआ पिशारोटी का चुनाव पत्रकारिता जगत में महिलाओं के बढ़ते नेतृत्व और प्रभाव को रेखांकित करता है।

Also Read: कोहरे की मार: झांसी में थमी ट्रेनों की रफ्तार, शताब्दी साढ़े तीन तो वंदे भारत पौने दो घंटे लेट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.