Bareilly News: जिला अस्पताल में सफाईकर्मियों ने वेतन वृद्धि और नियमित मानदेय की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
Bareilly News: अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिला अस्पताल में साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को काम बंद कर हड़ताल कर दी। सफाई कर्मचारियों के कार्य से विरक्त रहने का सीधा असर अस्पताल परिसर और विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था पर देखने को मिला, जिससे चारों तरफ गंदगी का माहौल बनने लगा। काम पूरी तरह ठप्प रखकर कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में ही एकत्र होकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
समय पर मानदेय न मिलने से आक्रोश
धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि पिछले 4 वर्षों से उनके वेतन में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा उन्हें हर महीने समय पर मानदेय (वेतन) भी नहीं मिलता है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। कर्मचारियों ने मांग रखी कि उनके मानदेय में बढ़ोतरी की जाए, समय से भुगतान सुनिश्चित हो और अन्य कर्मचारियों की भांति उन्हें भी महीने में कम से कम चार साप्ताहिक अवकाश प्रदान किए जाएं।
अस्पताल परिसर में आयोजित इस विरोध-प्रदर्शन और धरने में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से नीलम, फूफा, रेखा, राजपाल, संजय, अमित समेत कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर शासन व प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: रायबरेली पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को साइबर ठगी और ऑनलाइन होने वाले फ्रॉड से किया सतर्क

