Sanjay Dutt: बीच सड़क पर संजय दत्त को लगी इस चीज की तलब, पैपराजी भी रह गए हैरान!

Sanjay Dutt: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में चार दशक से ज्यादा समय बिता लिया है और इस दौरान उन्होंने हीरो और विलेन दोनों तरह के किरदारों से फैंस का दिल जीता। संजू बाबा का नाम आते ही उनके फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो राह चलते एक ऐसी चीज की डिमांड कर रहे हैं, जिससे वहां मौजूद पैपराजी भी हैरान रह गए।

‘मसाला है क्या?’ – पैपराजी से अचानक करने लगे डिमांड

वायरल वीडियो में संजय दत्त एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। जैसे ही वो अपनी कार की ओर बढ़ते हैं, वहां खड़े पैपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने लगते हैं। तभी अचानक संजय दत्त उनसे पूछते हैं, “मसाला है क्या?” यह सवाल सुनकर वहां मौजूद पैपराजी चौंक जाते हैं और उनमें से एक हंसते हुए जवाब देता है, “अभी तो नहीं है, क्या लाकर दूं?” इस पर संजय दत्त मुस्कुराते हुए कहते हैं, “अब कहां से लाओगे?” और अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो जाते हैं।

फैंस दे रहे मजेदार रिएक्शन

यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “संजू बाबा की बात ही अलग है!” तो वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अजय देवगन को फोन लगा लो, तुरंत मसाला पहुंचा देंगे!” एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “अगर कानपुर में पूछते तो हर तरह की वेराइटी मिल जाती।”

आने वाली फिल्मों में धमाल मचाएंगे संजय दत्त

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘भूतनी’ का ऐलान हुआ है, जिसमें उनके साथ मौनी रॉय नजर आएंगी। इसके अलावा वह ‘हाउसफुल 5’ में भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आखिरी बार उन्हें ‘घुड़चढ़ी’ और ‘डबल इस्मार्ट’ में देखा गया था।

बता दे, संजय दत्त का यह कूल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है, और यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

Also Read: ‘मुन्ना भाई MBBS’ की ये लड़की अब बनी OTT स्टार, चॉल में बिताए 25 साल और ऐसे बदली जिंदगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.