संजय कपूर की वसीयत पर नया विवाद, करिश्मा के बच्चों के बाद अब मां ने भी मांगा संपत्ति में हिस्सा

Sandesh Wahak Digital Desk: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद अब और भी गहरा हो गया है। पहले जहां करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर पर वसीयत छिपाने का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, वहीं अब संजय की मां रीना कपूर ने भी वसीयत में हिस्सा मांगा है।

संजय कपूर की पहली पत्नी, अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने कोर्ट में दावा किया है कि उन्हें एक फर्जी वसीयत दिखाकर संपत्ति से बेदखल कर दिया गया है। करिश्मा के बच्चों के वकील वैभव गग्गर ने बताया कि इस वसीयत को सात हफ्तों तक छिपाकर रखा गया और फिर अचानक एक पारिवारिक बैठक में पेश किया गया, जिससे यह संदिग्ध लग रही है।

Karisma Kapoor And Sanjay Kapoor

वकील के अनुसार, अगर यह वसीयत फर्जी साबित होती है, तो इंटेस्टेट सक्सेशन (बिना वसीयत के उत्तराधिकार) का नियम लागू होगा। इसके तहत संजय कपूर की संपत्ति को पांच बराबर हिस्सों में बांटा जाएगा।

करिश्मा कपूर के दो बच्चे (समायरा और कियान)

संजय की मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव कपूर

प्रिया का बेटा

संजय कपूर की मां रीना कपूर

दूसरी तरफ, प्रिया सचदेव कपूर का दावा है कि संजय ने 21 मार्च को एक वैध वसीयत बनाई थी, जिसमें सारी संपत्ति उन्हें दी गई थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया सचदेव कपूर को आदेश दिया है कि वह 12 जून, 2025 तक संजय कपूर की सभी निजी संपत्तियों का पूरा ब्यौरा कोर्ट में जमा करें। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर 2025 को तय की गई है।

Also Read: Varanasi News: काशी में तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे मॉरीशस के प्रधानमंत्री

Get real time updates directly on you device, subscribe now.