संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तीखा तंज, बोले- सत्ता से बाहर होकर सिर्फ पोस्टरबाजी कर रहे सपा नेता

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयानों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब केवल बयानबाजी और पोस्टरबाजी ही बची है।

‘संविधान और धर्म का सम्मान हमारी पहचान’

संजय निषाद ने मुख्यमंत्री के रुख को सही ठहराते हुए कहा, “मैं मुख्यमंत्री जी की बातों का पूरी तरह समर्थन करता हूँ। हमारा देश संविधान की मर्यादा से चलता है। संवैधानिक व्यवस्था के तहत ही हर नागरिक को धार्मिक आजादी और सुरक्षा मिली हुई है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में धर्म, संस्कृति और संत-महात्माओं को जो सम्मान मिला है, वह प्रदेश की जनता के सामने है।

‘सत्ता गई तो अब केवल पोस्टर ही सहारा’

अखिलेश यादव के हालिया हमलों पर पलटवार करते हुए संजय निषाद ने तंज कसा, “जो नेता आज सत्ता से बाहर हैं, उन पर क्या कहना? वे अब केवल बयानबाजी और पोस्टरबाजी तक सीमित रह गए हैं।” उन्होंने सपा के पुराने कार्यकाल की याद दिलाते हुए सवाल किया कि उस समय धर्म और संतों को कितना सम्मान दिया गया था, यह किसी से छिपा नहीं है।

सियासी पोस्टरबाजी पर वार

संजय निषाद का यह बयान लखनऊ की सड़कों पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे विभिन्न पोस्टरों के संदर्भ में देखा जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि जनता सब देख रही है और वह जानती है कि कौन धर्म का सम्मान करता है और कौन केवल राजनीति के लिए इसका उपयोग करता है।

Also Read: जयपुर में कोहराम: खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रेलर में घुसी, महिला समेत 5 की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.