संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर कहा- जल्द स्वस्थ होकर मिलूंगा

Sandesh Wahak Digital Desk: शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की तबीयत अचानक खराब हो गई है। राउत ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक भावुक संदेश पोस्ट करते हुए अपने स्वास्थ्य में गंभीर गिरावट आने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

संजय राउत ने अपने संदेश में लिखा, आप सभी ने हमेशा मुझ पर विश्वास किया और मुझे प्यार दिया है, लेकिन अब अचानक मेरी तबीयत बिगड़ गई है। मेरा इलाज चल रहा है और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा। डॉक्टरों ने संजय राउत को फिलहाल बाहर जाने और किसी भी तरह की भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।

सांसद राउत ने अपने शुभचिंतकों को आश्वासन देते हुए आगे लिखा, मुझे विश्वास है कि मैं जल्दी ही स्वस्थ होकर नए साल में आप सबसे मिलने आऊंगा। आपका प्यार और आशीर्वाद यूं ही बना रहे। उनके इस संदेश के बाद राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Also Read: लखनऊ में किसानों का उग्र प्रदर्शन, कमिश्नर कार्यालय का किया घेराव, मुआवज़े की मांग तेज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.