Bhagat Singh Koshyari को पद्म भूषण मिलने पर संजय राउत ने जताई आपत्ति, बोले- की थी संविधान की हत्या

Sandesh Wahak Digital Desk: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की है। राउत ने आरोप लगाया कि कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे की महाविकास आघाड़ी सरकार को गिराकर राज्य में लोकतंत्र और संविधान की हत्या की है। केंद्र सरकार ने रविवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण अवॉर्ड देने की घोषणा की थी। कोश्यारी वर्ष 2019 से 2023 तक महाराष्ट्र के गवर्नर रहे हैं।

महायुति सरकार से भी विरोध की मांग

रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीत पवार और एकनाथ शिंदे समेत महायुति सरकार को भी Bhagat Singh Koshyari को पद्म भूषण देने के फैसले की निंदा करनी चाहिए। राउत का कहना था कि कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ-साथ समाज सुधारक महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले का अपमान किया था।

संजय राउत ने आरोप लगाया कि कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने गवर्नर रहते हुए डेमोक्रेसी और संविधान की हत्या की और उद्धव ठाकरे की बहुमत वाली सरकार को गिरा दिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी यह टिप्पणी की थी कि कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने अपने कार्यकाल के दौरान गैर-कानूनी काम किए थे। राउत ने दावा किया कि कोश्यारी का उद्देश्य उद्धव ठाकरे की सरकार गिराकर राज्य में बीजेपी की सरकार लाना था।

गवर्नर रहते हुए रहे विवादों में

दरअसल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) का महाराष्ट्र के गवर्नर के तौर पर कार्यकाल कई विवादों से घिरा रहा है। उस समय मुख्यमंत्री रहे उद्धव ठाकरे ने उन पर ओवरएक्टिव होने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि राज्य सरकार की सिफारिश के बावजूद कोश्यारी ने विधान परिषद की 12 खाली सीटों को नहीं भरा।

यहां पूर्व गवर्नर कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) को छत्रपति शिवाजी महाराज को पुराने समय का आइकन बताने वाले अपने बयान को लेकर भी तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस पूरे विवाद के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर बधाई दी है।

 

Also Read: Terrorist के पिता ने फहराया तिरंगा, जम्मू-कश्मीर से सामने आई तस्वीर ने खींचा ध्यान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.