संजय सिंह का केंद्र-राज्य सरकार पर हल्ला बोल, आगरा से मथुरा तक निकलेगी रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा

Lucknow News: आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता संजय सिंह ने घोषणा की है कि पार्टी आगामी 3 से 9 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में एक विशाल पदयात्रा निकालेगी। लगभग 100 किलोमीटर लंबी यह यात्रा आगरा के शहीद स्मारक से शुरू होकर हाथरस होते हुए कान्हा की नगरी मथुरा में समाप्त होगी। संजय सिंह ने इसे नफरत के खिलाफ मोहब्बत की यात्रा करार दिया है।

संजय सिंह ने देश और प्रदेश में व्याप्त रसोई गैस की भारी किल्लत पर प्रधानमंत्री मोदी को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, देशभर में सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें लगी हैं। आगरा में एक बुजुर्ग की लाइन में मौत हो गई, लेकिन सरकार धृतराष्ट्र की तरह आंखें मूंदे बैठी है। गैस बुकिंग के लिए 25-25 दिन की वेटिंग मिल रही है और सिलेंडर 8000 रुपये तक में ब्लैक हो रहा है। गैस न मिलने से बड़े शहरों में होटल, ढाबे और यहाँ तक कि हॉस्टल की कैंटीन भी बंद हो रही हैं।

 

बेरोजगारी और फर्जी मुकदमों पर वार

संजय सिंह ने कहा कि यूपी का युवा आज सड़कों पर है। जब वह रोजगार मांगता है, तो उसे लाठियां और मुकदमे मिलते हैं। उन्होंने उन्नाव में पार्टी कार्यकर्ता तुषार श्रीवास्तव पर दर्ज हुए मुकदमों को फर्जी बताते हुए कहा कि आप इन धमकियों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने साफ नारा दिया- रोजगार दो, नहीं तो 10 हजार (बेरोजगारी भत्ता) दो।

 

विदेश नीति और गिरता रुपया

सांसद संजय सिंह ने केंद्र की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईरान से सस्ता तेल छोड़कर अमेरिका से महंगा तेल खरीदने की जिद ने देश की कमर तोड़ दी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आज डॉलर 93 रुपये के पार पहुँच गया है, जो देश की गिरती साख का प्रमाण है।

संजय सिंह का केंद्र-राज्य सरकार पर हल्ला बोल, आगरा से मथुरा तक निकलेगी रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा

आगामी कार्यक्रम और पदयात्रा का रूट

3 अप्रैल: आगरा (शहीद स्मारक) से पदयात्रा का शुभारंभ।

9 अप्रैल: मथुरा में समापन और बड़ी जनसभा।

23 मार्च: शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस से पार्टी की छात्र इकाई (ASAP) पूरे प्रदेश में शिक्षा और राजनीति के मुद्दों पर अभियान छेड़ेगी।

ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदयेश चौधरी ने जनता से इस लड़ाई में जुड़ने की अपील की और पदयात्रा से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर 75000 40004 जारी किया।

Also Read: Hockey World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख तय, पूरा शेड्यूल जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.