लखनऊ में गूंजा ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’, रविदास जयंती पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Sandesh Wahak Digital Desk: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग स्थित अमेठी ग्राम पंचायत में भव्य सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्थानीय जनसहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर युवा कलाकारों तक ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
10 साल की अटूट परंपरा: 3 महीने की मेहनत
आयोजन समिति के सदस्य आकाश रवि ने बताया कि अमेठी ग्राम पंचायत में यह आयोजन पिछले 10 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इसकी भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवा इसकी तैयारी तीन महीने पहले से ही शुरू कर देते हैं। खेलकूद के साथ-साथ सामाजिक संदेश देना इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य रहता है।
समाज सुधार और संविधान की चर्चा
मंचीय कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता मानव रावत, राम स्वरूप सर्वेश, राकेश और राजेश रावत ने अपनी बात रखी। वक्ताओं ने संत रविदास के सामाजिक योगदान और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही, युवाओं से डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए संविधान के मार्ग पर चलने और शिक्षित बनने की अपील की।
जादू का शो और खेलकूद का रोमांच
इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जादूगर बलवान और उनके सहयोगी अतुल का जादुई शो रहा, जिसे देखकर दर्शक दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए। वहीं खेल प्रतियोगिताओं में मयंक, आलोक, अंशु, शिवा, शिवांश, माही, जाह्नवी, सोनाली, कीर्ति, अर्तिका, दिशा, पार्थ और समर्थ जैसे बच्चों ने जीत हासिल कर पुरस्कार अपने नाम किए।
नन्हे कलाकारों ने मनवाया लोहा
सांस्कृतिक संध्या में कुल 36 बच्चों ने भाग लिया। सामूहिक नृत्य और सामाजिक नाटकों के जरिए उमाकांत, अनुराग, अमित, समीर, संजना, काजल, विमल, आरुष, आदित्य, पायल, आराध्या, राखी, ईशानी और रागिनी ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
इन युवाओं के कंधों पर रही जिम्मेदारी
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक धर्मेंद्र रवि, आकाश रवि, उमाकांत गौतम, संचालक अनुराग रवि और सह-संचालक अमित कुमार की प्रमुख भूमिका रही। इनके साथ ही सुशील, काजल, कोमल, जूली, चेतराम, अंकित, अमन, रंजीत, योगेंद्र, तेज प्रकाश, शशीकांत, दीपक कन्नौजिया, विकास, मंशाराम, शुभम, रजनीकांत, हिमांशु, प्रियांशु, अनिल, राज कुमार, हरिओम, निखिल, प्रिंस, गोलू और लक्ष्मीकांत ने दिन-रात एक कर आयोजन को ऐतिहासिक बनाया।
Also Read: अमरोहा में सनसनीखेज वारदात, महिला की चाकू से गोदकर हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

