पहलगाम हमले पर संवेदना जताने के चक्कर में ट्रोल हुईं सारा अली खान, यूजर्स बोले- ‘ये वक्त शो ऑफ का नहीं है’

Sandesh Wahak Digital Desk: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिससे देशभर में शोक और गुस्से का माहौल है। आम लोगों से लेकर राजनीतिक और फिल्मी जगत की हस्तियों तक ने इस निंदनीय हमले पर दुख और संवेदना व्यक्त की। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने भी इस हमले की निंदा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जो अब उनके लिए मुसीबत बन गया है।

सारा ने हमले के इंस्टाग्राम पर की स्टोरी साझा

दरअसल, सारा ने हमले के दो दिन बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह कश्मीर की वादियों में ट्रैकिंग के दौरान पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस बर्बर क्रूरता से दिल टूट गया, स्तब्ध और भयभीत हूं। धरती पर हमारा स्वर्ग – एक ऐसी जगह जो देखने में शांतिपूर्ण और सुंदर लगता है। शांति और न्याय के लिए प्रार्थना कर रही हूं।”

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल

हालांकि, सारा का यह तरीका सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया। कई लोगों ने उन्हें “असंवेदनशील” करार देते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स का कहना है कि ऐसे गंभीर मौके पर खुद की ट्रैवल फोटो पोस्ट करना दुख जताने का सही तरीका नहीं है। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे मौके पर शो ऑफ जरूरी नहीं हैं, आप असंवेदनशील लग रही हैं सारा।” वहीं एक अन्य यूजर ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “डबल मूर्ख हो क्या?”

बता दे, सारा अली खान इस साल अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में नजर आई थीं, लेकिन फिल्म को खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिलहाल वे अपने अगले प्रोजेक्ट्स की तैयारी कर रही हैं। हालांकि, इस ताजा विवाद के चलते वह फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई हैं।

Also Read: श्री श्री रविशंकर की भूमिका में दिखेंगे विक्रांत मैसी, फिल्म ‘व्हाइट’ से होगा अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ा धमाका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.