Bahraich News: कोटेदार संघ के अध्यक्ष बने सरोज सिंह

Bahraich News: रिसिया विकास खंड क्षेत्र के सालवा रिसॉर्ट में कोटेदार संघ की बैठक हुई। तहसील अध्यक्ष गुड्डू शाह की अध्यक्षता में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव किया गया। बैठक में मौजूद रिसिया क्षेत्र के पचास से अधिक कोटेदार मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कोटेदार संघ के अध्यक्ष पद के लिए सरोज कुमार सिंह के नाम का प्रस्ताव किया। इस पर सर्व सम्मति से सभी सदस्यों ने सहमति जताई। बैठक में मौजूद तहसील अध्यक्ष सकील अहमद उर्फ गुड्डू शाह ने सभी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष पद के लिए सरोज कुमार सिंह को सर्व सम्मति से किए गए प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।

इस मौके पर अंसार अहमद, नियमुल, प्रेम कुमार यादव सरदार बसंत सिंह, मुन्ना लाल, राम छबीले, नंद किशोर, जोखन लाल, शाकिर खा, त्रिलोकी नाथ समेत तमाम कोटेदार मौजूद रहे।

Also Read: नासिक में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की टक्कर में 7 की मौत, 2 गंभीर घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.