नम आँखों से दी गई सतीश शाह को अंतिम विदाई, साराभाई परिवार समेत कई बॉलीवुड हस्तियां अंतिम संस्कार में शामिल

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय टेलीविजन और सिनेमा जगत के दिग्गज हास्य अभिनेता सतीश शाह को रविवार को नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले पश्चिम स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स, दोस्त और उनके सह-कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

सतीश शाह के निधन की खबर शनिवार को फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसके बाद पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। सतीश शाह को उनके सबसे यादगार शो साराभाई वर्सेज साराभाई के सह-कलाकारों ने भावुक होकर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार में रूपाली गांगुली, सुमित राघवन, राजेश कुमार और रत्ना पाठक शाह शामिल हुए। इनके अलावा, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक और दीपक पाराशर भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

Satish Shah funeral

अन्य बॉलीवुड हस्तियों में जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, नील नितिन मुकेश, अवतार गिल, रूमी जाफरी, अनंत नाग और फिल्म निर्माता डेविड धवन भी श्मशान घाट पर मौजूद रहे।

Also Read: सिद्धार्थनगर: युवक को बेरहमी से पीटने के आरोप में SHO मोहाना सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित, जांच के आदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.