Saumya Seth: इस समय कहां हैं गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ ? जिन्होंने छोड़ा ग्लैमर और अब कर रहीं ये काम….
Saumya Seth: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा की फैमिली में कई सदस्य फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं। कृष्णा अभिषेक, आरती सिंह और रागिनी खन्ना जैसे नाम तो इंडस्ट्री में चर्चित रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंदा की एक और भांजी टीवी की टॉप एक्ट्रेस रही हैं? हम बात कर रहे हैं सौम्या सेठ की, जिन्होंने अपने छोटे से करियर में बड़ी पहचान बनाई थी, लेकिन फिर ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया।
टीवी इंडस्ट्री में खूब कमाया नाम

सौम्या सेठ ने साल 2011 में टीवी सीरियल ‘नव्या…नई धड़कन नए सवाल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में उनकी मासूमियत और दमदार एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने ‘वी द सीरियल’, ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ और ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ जैसे शोज में भी काम किया। कुछ ही सालों में सौम्या छोटे पर्दे की बड़ी स्टार बन गईं, लेकिन उन्होंने अचानक इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया।
शादी के लिए छोड़ा एक्टिंग करियर

सौम्या सेठ ने एक्टिंग से दूरी बनाने के पीछे अपना निजी कारण बताया था। उन्होंने एक एनआरआई अरुण कपूर से शादी कर अमेरिका में बसने का फैसला किया। उनके फैंस इस फैसले से चौंक गए थे, लेकिन सौम्या ने शादी के बाद पर्दे पर वापसी नहीं की।
घरेलू हिंसा का शिकार बनीं, फिर लिया बड़ा फैसला

हालांकि, शादी के बाद सौम्या की जिंदगी में मुश्किलें आ गईं। उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और दो साल के भीतर ही रिश्ता खत्म कर दिया। बेटे के साथ वह अकेली रहीं, लेकिन फिर उन्होंने अपने जीवन को नई दिशा दी।
अब विदेश में संभाल रहीं नया बिजनेस

साल 2023 में सौम्या ने आर्किटेक्ट और डिजाइनर शुभम चुहाड़िया से दूसरी शादी की। अब वह अपने बेटे और पति के साथ विदेश में रह रही हैं और रियल एस्टेट का बिजनेस संभाल रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी जिंदगी के खास पलों को शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके फैंस जुड़े रहते हैं। ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ने के बावजूद सौम्या की कहानी आज भी चर्चा में बनी रहती है।

