कुशीनगर के 13,332 स्कूली बच्चों के खाते में भेजी गई छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री ने लखनऊ से किया धनराशि का अंतरण

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में बटन दबाकर कुशीनगर जिले के 13,332 पात्र छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में सीधे छात्रवृत्ति की राशि भेज दी। यह छात्रवृत्ति कक्षा 9, 10, 11 और 12 के सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को प्रदान की गई है।

लाइव प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया समारोह

छात्रवृत्ति वितरण का मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 11 बजे लोक भवन सचिवालय, लखनऊ में आयोजित हुआ, जिसका लाइव प्रसारण कुशीनगर में भी दिखाया गया।कुशीनगर में किसान पीजी कॉलेज, साखोपार के छात्र-छात्राओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया और उन्हें छात्रवृत्ति वितरण का प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया।

कुल 32 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिला लाभ

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, जनपद में कक्षा-9 व 10 में कुल 18,763 छात्र-छात्राओं को कक्षा 11 व 12 में कुल 13,332 छात्र-छात्राओं को उनके बैंक खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि प्रेषित की गई है।

इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) शैलेन्द्र गौतम, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय पाण्डेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड, कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इसी प्रकार का लाइव प्रसारण जनपद के अन्य विद्यालयों में भी किया गया।

Also Read: SSB, नेपाल APF और श्रावस्ती पुलिस की संयुक्त बैठक, सूचना साझा करने पर बनी सहमति

Get real time updates directly on you device, subscribe now.