यूपी में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी का आदेश
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राज्यभर में अवकाश घोषित कर दिया है। 7 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर, शैक्षणिक संस्थान और अर्द्ध-सरकारी विभाग बंद रहेंगे। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से शनिवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।
झांकियां और शोभायात्राएं भी शामिल होंगी
सरकार के आदेश के अनुसार, 7 अक्टूबर (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान प्रदेश भर के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में कार्य नहीं होंगे। वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें झांकियां और शोभायात्राएं भी शामिल होंगी।
हालांकि, शासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश Negotiable Instruments Act, 1881 के तहत नहीं आता है। इसका अर्थ यह है कि बैंक और वित्तीय संस्थान इस दिन खुले रहेंगे। यानी यह अवकाश सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों तक सीमित रहेगा।
सरकार ने इसे फिर से लागू करने का निर्णय लिया
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती दौरे के दौरान एक जनसभा में पहले ही संकेत दे दिया था कि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पूरे प्रदेश में अवकाश रहेगा।
बता दें कि वर्ष 2017 में योगी सरकार ने छुट्टियों की संख्या घटाते हुए कई परंपरागत अवकाशों को रद्द किया था, जिनमें वाल्मीकि जयंती की छुट्टी भी शामिल थी। इसके बाद लगातार यह मांग उठती रही कि इस अवकाश को पुनः बहाल किया जाए। अंततः सरकार ने इसे फिर से लागू करने का निर्णय लिया है।
Also Read: डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र का इटावा में आकस्मिक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

